मुख्य सामग्री पर जाएं
ताज़ा ख़बर

मुलायम की हिदायतों का असर नहीं, अब कानपुर में टोल पर सपा की गुंडागर्दी

प्रकाशित: अपडेट: 2 मिनट में पढ़ें
WhatsApp X Telegram
मुलायम की हिदायतों का असर नहीं, अब कानपुर में टोल पर सपा की गुंडागर्दी
कानपुर। मुलायम सिंह यादव की हिदायत बिल्कुल भी काम करती नहीं दिख रही। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी जारी है। तीन दिन पहले फ़ैज़ाबाद में टोल प्लाज़ा पर कर्मचारियों की पिटाई की गई, अब नये मामले में कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कानपुर देहात ज़िले में स्थित बारा-जोड टोल प्लाज़ा पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगा है कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का।
पुलिस के मुताबिक करीब 3-4 SUV थीं जो सैफ़ई से कानपुर जा रही थीं और जिन पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा था, उन्हें जब टोल प्लाज़ा पर टोल टैक्स देने के लिए रोका गया तो दोनों ओर से जबरदस्त तू-तू-मैं-मैं हुई। और उसके बाद इन गाड़ियों में यात्रा कर रहे 10 लोगों ने टोल प्लाज़ा के कर्मचारियों को लात मुक्कों और राइफल की बट से पिटाई कर दी।
आधे घंटे में पुलिस मौके पर पहुंची और बताया कि, “पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया है, जिसमें देखने से लगता है कि वो सभी गाली-गलौच कर रहे थे, धमकी दे रहे थे और टोल प्लाज़ा के कर्मचारियों को थप्पड़ मार रहे थे।”
सीसीटीवी फुटेज़ के आधार पर पुलिस ने हमलावरों की पहचान की है। उनमें से एक कानपुर देहात के लोहिया वाहिनी का अध्यक्ष लाखन सिंह यादव है, एक की पहचान सुरेश यादव उर्फ फौजी के तौर पर हुई है। पुलिस मे सुरेश यादव और 12 अन्य के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कर लिया है। अब तक किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है, जबकि उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
आपको बता दें कि 23 दिसंबर को मुलायम सिंह यादव ने अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कहा था कि जो लोग गुंडागर्दी करने हुए पाये गये, उन्हें पार्टी से बेदखल कर दिया जाएगा। लेकिन लगता नहीं कि मुलायम सिंह यादव की कोई सुन रहा है। 1 जनवरी को सपा नेता पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने फ़ैज़ाबाद के रुदौली में टोल प्लाज़ा के कर्मचारियों की पिटाई कर दी और अब कानपुर में ये घटना हुई है।
इससे पहले 28 दिसंबर को एसपी नेता और ब्लॉक प्रमुख के पति देवेंद्र यादव ने औरैया के मोहरी टोलप्लाज़ा पर कर्मचारियों पर हमला किया था।
Madhaw Tiwari

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे