मुख्य सामग्री पर जाएं
ताज़ा ख़बर

गया से दिल्ली जानेवाले विमान की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग

प्रकाशित: अपडेट: 1 मिनट में पढ़ें
WhatsApp X Telegram
रौशनी से जगमगाते रनवे पर उतरता हुआ हवाई जहाज।
वाराणसी। दिल्ली जानेवाले एयर इंडिया के विमान ने उड़ने के 15 मिनट बाद ही यहां इमरजेंसी लैंडिंग की। एयर इंडिया का इस विमान ने 135 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए शाम 4.40 बजे उड़ान भरी लेकिन 15 मिनट बाद तकनीकी दिक्कतों की वजह वापस आ गया और यहां लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरोपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की।
एयरपोर्ट मैनेजर केपी सिंह ने बताया कि विमान ने उड़ान भरी और 15 मिनट तक हवा में रहा लेकिन पायलट को कुछ तकनीकी दिक्कतें आईं जिसको देखते हुए वापस लैंड किया। कुछ देर बाद तकनीकी दिक्कत को दूर किया गया और विमान फिर से 6 बजे शाम को उड़ान भर सका।
ये विमान गया से वाराणसी होते हुए दिल्ली जा रहा था।
Madhaw Tiwari

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे