International Weather

अमेरिका में करीब 19 करोड़ ज़िंदगियां ख़तरे में, नॉर्थ अमेरिका पहुंचा पोलर वर्टेक्स

0
Please log in or register to do it.
इंडियानापोलिस। अमेरिका के मध्यपश्चिम से लेकर दक्षिण और पूर्वी इलाकों और पूर्वी कनाडा तक मंगलवार को ख़तरनाक ध्रुवी हवायें पहुंचने लगी हैं जिससे घरों से बाहर निकलना जानलेवा बन गया है। अमेरिका में सभी स्कूल बंद हो गये हैं और कारोबार ठप हो रहे हैं।
फ्लोरिडा में बीच सिटी ऑफ पेनसाकोला में पार्किंग लॉट्स में रातों-रात बर्फ जम गई। अटलांटा में रिकॉर्ड -14 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है, झरने जम गये हैं, पाइप्स फट गये हैं, कारें स्टार्ट नहीं हो रहीं।

शिकागो में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं, सोमवार को यहां का तापमान -27 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विभाग का कहना है कि 18 करोड़ 70 लाख लोग प्रभावित होंगे जब तक पोलर वर्टेक्स पूरे अमेरिका में फ़ैल नहीं जाता।
टोरंटो में पीयर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक कर्मचारी ने ट्वीटर पर बताया कि मंगलवार की सुबह काफ़ी ठंड है जो यहां मशीनों को जमा रही है और कर्मचारियों की सुरक्षा ख़तरे में है। 9 बजे सुबह तक सबकुछ बंद रहनेवाला है।
पीजेएम इंटरकनेक्शन, जो मध्य, मध्यपश्चिम और दक्षिण अटलांटिक के 6 करोड़ लोगों तक पावर ग्रिड के ज़रिए बिजली की सप्लाई करता है, ने लोगों से कहा है कि वो बिजली की बचत करें क्योंकि मंगलवार को काफ़ी ठंड है। इंडियाना में तो 15 हज़ार घरों में बिजली ही नहीं है।

ट्रेन, विमानों पर असर
इलिनोइस में भारी बर्फबारी के चलते एमट्राक से शिकागो को निकले करीब 500 यात्रियों को पूरी रात ट्रेन में बितानी पड़ी। हालांकि रेल अधिकारियों का कहना है मंगलवार सुबह से ट्रेनें शिकागो पहुंचने लगी हैं।
वहीं करीब 3700 विमानों की उड़ान रद्द कर दी गई है। मंगलवार को बर्फबारी कम होने से जेटब्लू एयरवेज़, जिसने न्यूयॉर्क और बॉस्टन के बीच में अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी थीं वो अब उन्हें सुबह से शुरू करने जा रहा है। वहीं साउथवेस्ट एयरलाइन्स ने सोमवार रात से शिकागो से उड़ान भरना शुरू कर दिया है।

मिनेसेटा चिड़ियाघर ने घोषणा की है कि वो भी मंगलवार को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। एक दिन की रोक के बाद इंडियाना के सांसदों ने तय किया है कि वो अब अपना सत्र बुलाएंगे।
तापमान निम्नतम स्तर पर, मौतें भी हुईं 
जॉर्जिया और अलाबामा में तापमान रिकॉर्ड शून्य से 13 से 17 डिग्री नीचे है। अटलांटा में ठंडी हवाओं के चलते तापमान शून्य से 23 डिग्री नीचे है वहीं बाल्टिमोर में तापमान शून्य से 24 डिग्री नीचे है। डकोटा से लेकर मैरीलैंड तक स्कूल और डे केयर सेंटर बंद कर दिये गये हैं।
बर्फ और सर्दी से कई लोगों की जानें गई हैं, जिसमें एक एक साल का बच्चा भी शामिल है जो उस कार में था जो सोमवार को मिसौरी में बर्फ पर फिसलने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इन सब के बीच स्प्रिंगफिल्ड और मेसाचुसेट में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो रात में -14 डिग्री सेल्सियस तक चला जा रहा है।
देहरादून एक्सप्रेस में लगी आग, 9 लोगों के मरने की आशंका
गया से दिल्ली जानेवाले विमान की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग

Your email address will not be published. Required fields are marked *