Politics

‘मोदी फॉर पीएम’ के लिए बीजेपी मांगेगी देशभर से चंदा

0
Please log in or register to do it.
‘मोदी फॉर पीएम’ के लिए बीजेपी मांगेगी देशभर से चंदा - Image 1
‘मोदी फॉर पीएम’ के लिए बीजेपी मांगेगी देशभर से चंदा - Image 1

नई दिल्ली। मंगलवार को हुई बीजेपी की बैठकों में तय किया गया कि नरेंद्र मोदी को पीएम के तौर पर प्रचारित करने का अभियान आज से शुरू किया जाएगा। बीजेपी आज के दिन अपने वरिष्ठतम नेता अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप मना रही है।
मंगलवार को हुई मैराथन बैठकों के बाद बीजेपी ने तय किया है कि वो 2014 लोकसभा चुनावों के लिए जनता के बीच घर-घर जाएगी और नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन हासिल करने की कोशिश करेगी। इसके लिए पार्टी ने रणनीति बनाई है कि वो 10 करोड़ लोगों के घरों तक जाकर उनसे 10 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक लोकसभा चुनावों के लिए भी इकट्ठा करेगी।
पार्टी महासचिव अनंत कुमार ने बताया कि, “हम पूरे देश ‘मोदी को बनाए प्रधानमंत्री’ अभियान चलाएंगे जिसमें लोग कम से कम 10 रुपये और ज़्यादा से ज़्यादा 1000 रुपये का योगदान कर सकते हैं।” बीजेपी अपने इस अभियान से न सिर्फ लोगों तक पहुंच बनाने की कोशिश में है बल्कि अपने कार्यकर्ताओं में भी जोश भरने की रणनीति के साथ भी चल रही है।
4 राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के बाद पार्टी में पहले से ही उत्साह है और पार्टी आलाकमान इस उत्साह को और ज़्यादा बढ़ाने के मूड में है ताकि इससे 2014 लोकसभा चुनावों के लिए सुदृढ़ ज़मीन तैयार की जा सके। देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में 589 सीटों में से 407 सीटों पर क़ब्ज़ा किया है।
मंगलवार को हुई सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक, चुनाव प्रचार समिति की बैठक और पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में 17 से 19 जनवरी को होनेवाली बीजेपी कार्यकारिणी और परिषद की बैठकों के लिए ज़मीन तैयार की गई। ये भी तय किया गया कि लोकसभा चुनावों के लिए सभी राज्यों में वॉररूम बनाया जाएगा और राज्यस्तर पर अलग-अलग स्थानीय मुद्दों के साथ घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।
पार्टी आज के दिन को भुनाने के मूड में है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है।
बिन्नी ने नहीं की बग़ावत, मीडिया ने फ़ैलाई ग़लतफ़हमी- कुमार विश्वास
यूपी के गांवों को मिलेगी 2 घंटे ज़्यादा बिजली

Your email address will not be published. Required fields are marked *