Entertainment

मच गई धूम, उड़ गईं रिकॉर्ड्स की धज्जियां

0
Please log in or register to do it.
मच गई धूम, उड़ गईं रिकॉर्ड्स की धज्जियां - Image 1
मच गई धूम, उड़ गईं रिकॉर्ड्स की धज्जियां - Image 1


नयी दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद यशराज बैनर की ‘धूम-3’ रिलीज हो गई है। यशराज बैनर के लिए ‘धूम’ यकीनन अब ऐसा बडा ब्रैंड बन चुका है जिससे बैनर की प्रतिष्ठा जुड़ चुकी है। यही वजह है बजट के मामले में कुछ ज्यादा ही कंजूस माना जाने वाला यह बैनर ‘धूम’ सीरीज की हर नई फिल्म पर पिछली फिल्म से कहीं ज्यादा पैसा लगाता है।

करीब सौ करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म में जबर्दस्त ऐक्शन और ड्रामा तो है ही, इसके साथ ही इसमें आपको बेहतरीन विज़ुअल इफ़ेक्ट भी देखने को मिलेंगे। यकीनन ‘धूम 3’ के कई ऐक्शन सीन हॉलिवुड फिल्मों को टक्कर देने काम करते हैं। इस फिल्म के क्रेज का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगने से पहले ही करीब 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई अडवांस बुकिंग के दम पर कर ली थी।


यकीनन ‘धूम’ सीरीज की इस फिल्म में आमिर खान की मौजूदगी ही बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के क्रेज को कई गुना बढ़ाती है। इस फिल्म को देखने के बाद लगता है डायरेक्टर विजय भी आमिर के जादू में कुछ ऐसे बंध से गए कि फिल्म के बाकी बचे तीन अहम किरदारों- विजय दीक्षित , अली और आलिया के किरदारों को उभरने का ज्यादा मौका नहीं दिया। ‘धूम 3’ आमिर खान की फिल्म है। इस फिल्म की रेकॉर्ड कामयाबी का सबसे ज्यादा फायदा बैनर और फिल्म के डायरेक्टर की बजाए आमिर को ही जाएगा।


अगर अब तक की रिपोर्ट को देखें तो लगभग 40 करोड़ रुपए कमाने के साथ इस फिल्म ने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों चेन्नई एक्सप्रेस और कृष 3 का रिकॉर्ड तोड़ा डाला है। यह फिल्म पहले वीकेंड में भी रिकॉर्ड तोड़ने की ओर दिख रही है। शुक्रवार और शनिवार को 70 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने वीकेंड बीतते-बीतते 100 करोड़ से अधिक कमाई कर ली है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। धूम 3 की लोकप्रियता को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है यह फिल्म सप्ताह खत्म होते-होते 200 करोड़ भी कमा सकती है। 


ऐक्टिंग: आमिर खान की बात की जाए तो ‘धूम 3’ उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्में में से एक कही जाएगी। पूरी फिल्म में आमिर का हर बार एक नया लुक देखने को मिलता है। यकीनन आमिर ने इस फिल्म के लिए बेहद मेहनत की है जिसका रिजल्ट भी पर्दे पर दिखता है। आमिर के ऐक्शन, स्टंट और इमोशन सीन खूब बन पड़े हैं।

अभिषेक बच्चन एकबार फिर वैसे ही सपाट चेहरे के साथ नजर आए जैसा कि इस सीरीज की पिछली फिल्में में वह दिख चुके हैं। उदय चोपड़ा की क्या बात करें। आदित्य ने उनके लिए जो कॉमिक दृश्य फिल्म में रखे उनमें उदय अच्छे लगे हैं। जैकी श्रॉफ का किरदार बेशक छोटा है, लेकिन उनकी ऐक्टिंग बेहतरीन है।


डायरेक्शन: विजय कृष्ण आचार्य का डायरेक्शन ऐक्शन, रोमांच के साथ दर्शकों को कहानी के साथ पूरी तरह से बांधने में कामयाब हैं। ‘टशन’ के बाद इस बार उन्होंने ऐसी फिल्म बनाई है जो सिंगल स्क्रीन से मल्टिप्लेक्स तक, हर क्लास की कसौटी पर काफी हद तक खरी उतरने का दम रखती है। आमिर द्वारा अपनी बैटमैन स्टाइल बाइक से किए गए रेसर सीक्वेंस शानदार हैं जो हॉलिवुड फिल्मों को टक्कर देते है। वहीं, फिल्म की लोकेशंस गजब हैं।


संगीत: प्रीतम का संगीत इस बार उनके फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। टाइटिल ट्रैक ‘धूम मचा ले’, ‘मलंग मलंग’ और ‘कमली’ का फिल्मांकन गजब का है। इसका क्रेडिट संगीतकार से ज्यादा वैभवी मर्चेंट को जाता है।


क्यों देखें: ऐसी फिल्में बॉलिवुड में कम ही बन पाती हैं। अगर आप आमिर के फैन हैं तो ‘धूम 3’ मिस ना करें। अगर आप तीन घंटे मौज-मस्ती और कुछ नएपन के साथ गुजारना चाहते हैं तो, इस वीकेंड पर फैमिली के साथ ‘धूम 3’ देखने जरूर जाएं। कटरीना और आमिर की गजब की केमेस्ट्री सिनेमा हॉल से बाहर आने के बाद भी याद रहेगी। यकीनन फिल्म में ऐसे मसाले हैं जिनके दम पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच सकती है।


"आप" की सरकार कार्यकाल पूरा नहीं करेगी: प्रशांत भूषण
क्या सचिन से भी आगे जाएंगे विराट ?

Your email address will not be published. Required fields are marked *