Technology

नोकिया का एंड्रॉयड फोन

0
Please log in or register to do it.
नोकिया का एंड्रॉयड फोन - Image 1
नोकिया का एंड्रॉयड फोन - Image 1
नयी दिल्ली। अभी
तक प्राप्त
 खबरों के अनुसार नोकिया लो-कॉस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर काम कर रही है और अपना यह हैंडसेट 2014 में लॉन्च कर सकती है। वैसे नोकिया का रिश्ता एंड्रॉयड से काफी नाजुक रहा है इसलिए
यह कंपनी काफी सोच-विचार के बाद इस ओर कदम रख रही है। दि वर्ज के मुताबिक कंपनी ने
फिलहाल अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन का कोडनेम नॉर्मेन्डी रखा है और हो सकता है कि जब
यह डिवाइस बाजार में पेश की जाए तब तक इसका नाम बदल दिया जाए। वहीं कंपनी की कोशिश
है कि इस फोन को बेहद कम कीमत में पेश किया जाए ताकि हर उपभोक्ता की जेब पर यह
दुरुस्त बैठे। नोकिया की इच्छा है कि कंपनी के पहले एंड्रॉयड फोन में जो वजर्न
इस्तेमाल किया जाए वह बाकी एंड्रॉयड ओएस के मुकाबले काफी बदला हुआ हो।
नॉर्मेन्डी को लेकर जहां अफवाहों और कयासों का बाजार काफी गर्म
चल रहा है उसी दौर में इवलीक्स ने नॉर्मेन्डी की तस्वीर भी लीक की थी। तस्वीर से
उसके फीचर्स के बारे में तो अंदाजा नहीं लगाया जा सकता
, लेकिन यह देखने में काफी हद
तक लूमिया की तरह लग रहा है। इसमें न तो नैविगेशन के लिए कैपेसिटिव बटन (डिस्प्ले
के नीचे बटन) हैं और न ही विंडोज का कोई लोगो है
, जैसा कि नोकिया लूमिया
स्मार्टफोन में दिखता है। वहीं सुनने में आ रहा है कि यह फोन एंड्रॉयड के सभी
मशहूर ऐप्स को सपोर्ट करेगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस फोन की कीमत कितनी होगी।
यह साफ है कि नोकिया
2014 की शुरुआत तक इस फोन को बाजार में उतारेगी। 
कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार बढ़ा: अमर्त्य सेन
पेट्रोल भी हुआ महंगा

Your email address will not be published. Required fields are marked *