नई दिल्ली। मंगलवार के आम आदमी पार्टी की सरकार ने नर्सरी एडमिशन को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया। अब उम्मीद की जा रही है कि बुधवार को मुख्यमंत्री अरवि
शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ये हेल्पलाइन नंबर 27352525 जारी करते हुए कहा कि अभिभावक इस पर किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह नंबर 10 जनवरी से काम करने लगेगा। नर्सरी एडमिशन को लेकर हर साल अभिभावकों को काफी दिक्कतें पेश आती हैं और ये हेल्पलाइन नंबर उनके लिए एक उम्मीद है।
अरविंद केजरीवाल ने शपथ ग्रहण के दिन दिल्लीवालों से कहा था कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी उनसे किसी काम के लिए घूस मांगे तो मना नहीं करना, उसे रंगे हाथों पकड़वाने के लिए हेल्पलाइन पर फोन करना। उन्होंने 3 दिन में घूसखोरी के खिलाफ़ हेल्पलाइन नंबर देने का वादा किया था लेकिन उसके लिए व्यवस्था करने में थोड़ा वक़्त लग रहा है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि पहले एंटी करप्शन ब्यूरो को मज़बूत कर लें और साथ ही शिकायतों को सुनने और उसके निवारण के लिए तकनीकी व्यवस्था कर ली जाए तब हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए। उम्मीद है कि घूसखोरी के ख़िलाफ हेल्पलाइन नंबर आज जारी हो सकता है।

COMMENTS